For Quiz Preparation for TGES ,Go to General Knowledge Section

Tuesday, July 8

पापा का प्यार ऐसा होता है कोई नहीं कर पायेगा बराबरी !! What is father's Love ??

पापा का प्यार ऐसा होता है कोई नहीं कर पायेगा बराबरी !! 




पापा वह होते  हैं जो अपने बच्चों को वो हर खुशी देते हैं जो उन्हें चाहिए होती हैं बच्चे अपने पापा के आंख के तारे होते हैं वो अपने बच्चो को किसी भी परेशानी में नहीं देख पाते हैं हमे जितना मम्मी से प्यार मिलता है उतना ही पापा से भी मिलता है।      
   पापा भी हमारे लिए बहुत जरूरी होते हैं। पापा ही वो होते हैं जो अपने बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजते हैं खुद मजदूरी करते हैं पर अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए जरूर भेजते हैं।हमारे लिए जितनी मेहनत मम्मी करती हैं पापा भी  हमारे लिए उतनी ही मेहनत करते  हैं।   लेकिन पापा मम्मी से थोड़े अलग होते हैं। अलग का मतलब ये नहीं कि वो अपने बच्चों से प्यार नहीं करते हैं। अलग का मतलब है जितना प्यार मम्मी करती हैं उतना पापा भी करते हैं, पर वो अपना प्यार दिखाते नहीं हैं। इसलिए नहीं दिखाते हैं क्योंकि घर में एक लोगों को कठोर होना पड़ता हैं।क्योंकि उनके ऊपर बहुत सारी जिम्मदारियां होती हैं। तभी वो परिवार आगे बढ़ता है। अगर वो भी हम लोगो के जैसे हो जाएं तो बच्चो को छूट मिल जाती हैं।फिर बच्चों को लगता है कि कोई डांटने वाला नहीं है जो मन में आए वो करो। इसलिए पापा को बहुत घर में कठोर रहना पड़ता हैं तभी घर में सब अच्छे से रहते हैं।  पापाअपने बच्चों की सब ख्वाहिश पूरी करते हैं उन्हें सब कुछ देते हैं जो उन्हें चाहिए होता है। दुनिया में बस दो लोगो का प्यार ऐसा होता है। जिनके प्यार में कोई स्वार्थ नहीं होता है।इसमें चाहे जितनी भी लडाई हो, गुस्सा हो,एक दूसरे से बातना हो पर, मम्मी पापा का प्यार कभी कम नहीं होता है अपने बच्चों के लिए। बच्चे भले ही गुस्से में अपने मम्मी पापा से बात ना करे, पर मम्मी पापा अपने बच्चों से बात किए बिन नहीं रह पाते हैं। दुनियां में बस यहीं दो इंसान ऐसे है जिनका प्यार कभी कम नहीं होता है और बढ़ता ही जाता हैं। मम्मी पापा जैसे प्यार दुनियां में दूसरा और कोई इंसान नही कर सकता हैं।चाहे इंसान कितनी भी कोशिश करें पर वो नही कर पाता मम्मी पापा वाला प्यार, अगर इस चीज महसूस करना हो तो उनसे मिलो. जिनका जीवन बिना मां बाप के गुजरता है  जिनके मम्मी पापा नहीं होते हैं उनसे पूछो कि मम्मी पापा का प्यार क्या होता है जिनको मिलता नहीं हैं, वो कैसे रहते हैं अपने मम्मी पापा के बिना और प्यार के बिना। "कहते हैं ना जब मम्मी पापा का प्यार मिलता है तो कुछ बच्चे उनके प्यार की अहमियत नहीं समझते हैं और जिन्हें नहीं मिलता है वो प्यार के लिए तरसते हैं।" ऐसा सब के साथ होता हैं पर पता नही क्यों होता हैं ऐसा सबके साथ।क्यू लोग अपने मम्मी पापा के प्यार को नहीं समझते हैं वो ये भूल जाते हैं कि मम्मी पापा ने हमारे लिए क्या - क्या किया है कितनी परेशानियां उठाते हैं हमारे लिए, पर फिर भी कुछ बच्चे नहीं समझते है मम्मी पापा जब तक है तो उनका अच्छे से ख्याल रखना चाहिए, अगर मम्मी पापा नहीं तो कुछ भी नहीं। क्योंकि वो हम लोगो के लिए बहुत कुछ करते हैं मम्मी पापा के जैसा इस दुनिया में कोई नहीं है और ना ही हो सकता हैं।  हमारे जीवन में उनकी जगह  कोई नहीं ले सकता हैं ।एक कविता पापा के लिए,

"सबसे अलग सबसे प्यारे होते  है सबके पापा,
देखने में कठोर दिल से कोमल होते है सबके पापा,
दुनिया में जीना सिखाते और पढ़ाते है सबके पापा,
दुनिया में सबसे जिम्मेदार होते है पापा,
सभी बच्चो को एक सम्मान प्यार  करते है सबके पापा,
हर मुसीबत में घर को संभालते है पापा,
सबसे अलग सबसे प्यारे अच्छे होते है सबके पापा"     

              I Love You Mom And Dad 🥰🥰

No comments:
Write Comments

Please ask any question about gk related

Total Pageviews

Popular Posts

© 2014 SSC GK.in . Designed by Bloggertheme9 | Distributed By Gooyaabi Templates
Powered by Blogger.